फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्योहारा - पिलर गिरने से डीसीएम में बैठे किशोर की मौत

Mon, 01 May 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
स्योहारा के ग्राम लाम्बाखेडा में श्मशान घाट के गेट का पिलर से क्षतिग्रस्त डीसीएम।
विज्ञापन
- गांव महुपुरा के पास श्मशानघाट के गेट से टकराया वाहन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। एक डीसीएम (मिनी ट्रक ) की श्मशान घाट के गेट से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से गेट का पिलर टूट कर डीसीएम पर आ गिरा। जिससे डीसीएम में सवार किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

शनिवार को शाम पांच बजे एक डीसीएम गाड़ी में पानी के पाइप भर कर ग्राम माहुपुरा जा रही थी। गांव लाम्बाखेड़ा के पास डीसीएम चालक ने गांव माहुपुरा का रास्ता जानने के लिए एक किशोर को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। गांव से पहले ही डीसीएम गाड़ी श्मशान घाट के द्वार पर बने गेट से टकरा गई। जिसमें गेट का पिलर टूट कर गाड़ी के ऊपर गिर गया। जिसमें गाड़ी मे सवार नितिन (15) पुत्र परम सिंह निवासी माहुपुरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से नितिन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी नाजुक हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए मुरादाबाद जाते समय रास्ते में ही नितिन की मौत हो गई। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को नितिन का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि मृतक के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से मना कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें