फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चंदक में बिजली की कड़कड़ाहट से बालक की मौत

Mon, 01 May 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शनिवार की देर शाम तेज आंधी के साथ मौसम खराब हुआ। तभी आसमान में बिजली कड़कड़ाने लगी। बिजली की कड़कड़ाहट से डर कर पांच माह के मासूम की मौत हो गई। शनिवार की देर शाम चंदक क्षेत्र में तेज आंधी के साथ जोरदार बिजली कड़कड़ाने लगी। इसी दौरान थाना मंडावर क्षेत्र के ग्राम खुडाहेड़ी निवासी शमशेर का पांच माह का बेटा रिजवान घर के आंगन में सोया था। परिजनों के अनुसार इसी समय आसमान में तेज कड़कड़ाहट के साथ जोरदार बिजली चमकी। बिजली चमकने से बच्चा डर गया। बेटा घबराया तो शमशेर ने बेटे रिजवान को गोद में उठा लिया। शमशेर के अनुसार बेटा कुछ समय तक तो तड़पता रहा, मगर उसके कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। बच्चे को निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें