फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नारायणपुर में बुखार से किशोरी की मौत, 100 लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
-गांव में नहीं हुआ एंटी लार्वा का छिड़काव, नहीं लगा कोई शिविर
विज्ञापन

-बुखार से चपेट में पूरा गांव, फिर भी अंजान स्वास्थ्य विभाग

चंदक/मंडावर(बिजनौर)। गांव नारायणपुर में 17 वर्षीय किशोरी करीना की बुखार से मौत हो गई। इससे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, दूसरी ओर नारायणपुर, सैफपुर खादर में करीब 100 लोग बुखार की चपेट में हैं। मगर, स्वास्थ्य विभाग को इसकी खबर तक नहीं है। गांव में अभी तक कोई स्वास्थ्य शिविर भी नहीं लगा है।

मंडावर क्षेत्र के गांव नारायणपुर निवासी करीना(17) पुत्री नानक सिंह पिछले कई दिनों से बुखार की चपेट में थी। उसका स्थानीय डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे। मगर रास्ते में ही किशोरी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बुखार का प्रकोप चरम पर है। गांव में हर घर में लोग बुखार की चपेट में हैं। बुखार के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाने और एंटी लार्वा के छिड़काव की मांग की है।

गांव में नहीं लगा कोई स्वास्थ्य शिविर
नारायणपुर के प्रधान पति संजीव कुमार ने बताया के गांव में किसी भी तरह का स्वास्थ्य शिविर नहीं लगाया गया है। गांव में काफी संख्या में लोग बुखार से ग्रसित है। वह अपना इलाज स्थानीय चिकित्सकों से ही करा रहे हैं।
विज्ञापन



नारायणपुर में बुखार से किशोरी की मौत होने की सूचना उनके संज्ञान में है। टीम भेजकर गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। साथ ही गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराने के लिए निर्देशित किया है। - डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें