नूरपुर क्षेत्र के गांव झीरन में आकाशीय बिजली गिरने से मरने वाली किशारी प्रोविशा। (फाइल फोटो)
फोटो
नूरपुर। बारिश के दौरान बिजली गिरने से पंद्रह वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो झुलस गए। गांव झीरन निवासी आनंद की पुत्री प्रोविशा (15) 18 जून को अपने फुफेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए गांव रवाना गई थी। रविवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह कुछ रिश्तदारों के साथ टिनशेड के नीचे बैठी थी। इस दौरान बारिश के साथ गरजती बिजली टिनशेड पर आ गिरी। जिसकी चपेट में आकर प्रोविशा, महेश व उसकी पत्नी केला देवी झुलस गए। तीनों को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान प्रोविशा ने दम तोड़ दिया। देर शाम पांच बजे उसका शव गांव झीरन पहुंचा। तो परिजनों में कोहराम मच गया। शव को अंतिम संस्कार के लिए बैराज ले जाया गया है। किशोरी ने नूरपुर के एक निजी स्कूल में कक्षा नौ उत्तीर्ण कर दसवीं कक्षा में प्रवेश लिया था।