फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरा हुआ विपक्ष तानाशाही को देता है जन्म : राकेश टिकैत

Mon, 26 Jun 2023 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चौधरी राकेश टिकैत ने यूपीएससी में चयनित विश्वजीत शौरयान से मिलकर दी बधाई
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि विपक्ष अपनी भूमिका पूरी अदा नहीं कर रहा है। सरकार के गलत कार्यों का विपक्ष के राजनीति दलों को विरोध करना चाहिए। परंतु वह शांत रहते हैं। डरा हुआ विपक्ष ही तानाशाही को जन्म देता है।
उन्होंने यह बात रविवार को बिजनौर से गुजरते हुए पत्रकारों से वार्ता में कही। वह यूपीएससी में चयनित विश्वजीत सौरयान के घर उन्हें बधाई देने पहुंचे थे। चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि केरल में भाजपा विपक्ष में है, वह वहां पूरा संघर्ष कर रही है। विपक्ष को गलत काम का विरोध करना चाहिए। सरकार की तानाशाही से जनता नाराज है। पहलवानों के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह उनके साथ हैं। उनकी अपनी एक कमेटी है, जो निर्णय लेगी। कहा कि देश में सिर्फ एक किसान आंदोलन ही हो रहा है। किसान संगठनों पर बोलते हुए कहा कि अभी और बहुत संगठन बनेंगे। उसके बाद जातीय व मिल क्षेत्रवार संगठन बनाएं जाएंगे, लेकिन इस सबके बीच भाकियू और मजबूत हो रहा है।
विज्ञापन

हालही में हुए सहकारिता के चुनावों पर तंज कसते हुए कहा कि इसमें किसी को आने दिया और कोई आया तो उसके पर्चे निरस्त कर दिए। अब गन्ना विकास समितियों के चुनाव पर ऐसी स्थिति रहेगी। कहा कि जनता सब समझ गई है और वर्ष 2024 के चुनाव में उन्हें वोट नहीं करेगी। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष बाबूराम तोमर, जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह, शिवकुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विश्वजीत सौरयान अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत
राकेश टिकैत रविवार को राजकीय आईटीआई स्थित सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी में चयनित विश्वजीत सौरयान के घर पहुंचे और उन्हें व उनके परिवार को बधाई दी।कहा कि विश्वजीत ने बिजनौर का नाम देश भर में रोशन किया। ऐसी प्रतिभाओं से अन्य छात्रों को प्रेरणा मिलती है। विश्वजीज की कड़ी मेहनत और लगन ने उन्हें यह परिणाम दिया है। इस अवसर पर विश्वजीत की मां सुमन लता, राहुल सिंह आदि परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें