बिजनौर के शेरकोट में मुहल्ला काजियान में बुआ के घर आए 13 वर्षीय किशोर की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। इस घटना से बुआ और किशोर के परिवार में शोक छा गया।
काजियान निवासी एमडी शारिक ने बताया कि उसका ममेरा भाई मोहम्मद तालिब ( 13 वर्ष ) पुत्र शमीम निवासी नहटौर विजयदशमी की छुट्टियों में अपनी बुआ के घर शेरकोट आया हुआ था। घर में तालिक के ममेरे भाई की शादी की तैयारियां चल रही है। मंगलवार को खेलते हुए तालिब का सीढ़ी पर चढ़ते समय पैर फिसल गया। जमीन पर टकराने पर उसका सिर फट गया। किशोर की चीख सुनकर लहूलुहान हालत में परिजन उसे उपचार के लिए एक चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। किशोर के परिजन शेरकोट आए और मृतक के शव को अपने साथ नहटौर ले गए। नमाज के बाद शव सुपुर्द-ए-ख़ाक कर दिया गया। उधर, कोतवाली में देहात-नहटौर मार्ग पर गाव पित्तनहेड़ी के पास हादसे में दो युवक घायल हो गए। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पित्तनहेड़ी जिया निवासी मोहम्मद कैफ पुत्र अमीर हसन साइकिल से कोतवाली आ रहा था। बाइक से कोतवाली निवासी वकील नहटौर दिशा की ओर जा रहा था। कोतवाली देहात नहटौर मार्ग पर गांव पित्तानहेड़ी जिया के पास पहुंचा तो दोनों की आमने सामने की टक्कर हो गई। दोनों घायल हो गए।