फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरकोट में बुआ के घर आए किशोर की सीढ़ी से गिरकर मौत

Wed, 12 Oct 2016 04:32 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के शेरकोट में मुहल्ला काजियान में बुआ के घर आए 13 वर्षीय किशोर की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। इस घटना से बुआ और किशोर के परिवार में शोक छा गया।
विज्ञापन

काजियान निवासी एमडी शारिक ने बताया कि उसका ममेरा भाई  मोहम्मद  तालिब ( 13 वर्ष )  पुत्र  शमीम निवासी नहटौर विजयदशमी की छुट्टियों में अपनी बुआ के घर शेरकोट आया हुआ था। घर में तालिक के ममेरे भाई की शादी की तैयारियां चल रही है।  मंगलवार को खेलते हुए तालिब का सीढ़ी पर चढ़ते समय पैर फिसल गया। जमीन पर टकराने पर उसका सिर फट गया। किशोर की चीख सुनकर लहूलुहान हालत में परिजन उसे उपचार के लिए एक चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। किशोर के परिजन शेरकोट आए और मृतक के शव को अपने साथ नहटौर ले गए। नमाज के बाद शव सुपुर्द-ए-ख़ाक कर दिया गया। उधर, कोतवाली में देहात-नहटौर मार्ग पर गाव पित्तनहेड़ी के पास हादसे में दो युवक घायल हो गए। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पित्तनहेड़ी जिया निवासी मोहम्मद कैफ पुत्र अमीर हसन साइकिल से कोतवाली आ रहा था। बाइक से कोतवाली निवासी वकील नहटौर दिशा की ओर जा रहा था। कोतवाली देहात नहटौर मार्ग पर गांव पित्तानहेड़ी जिया के पास  पहुंचा तो दोनों की आमने सामने की टक्कर हो गई। दोनों घायल हो गए।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें