फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अखाड़े में अभ्यास करते किशोर की मौत

Sun, 09 Mar 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
रेहड़ के किशोर आयुष का फाइल फोटो
विज्ञापन
रेहड़। कस्बा रेहड़ में होली पर निकलने वाले जुलूस के लिए अखाड़े में अभ्यास करते समय एक किशोर की मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े नो बजे प्रदीप शर्मा का पुत्र आयुष (15) कस्बे के अन्य लोगों के साथ प्राचीन शिव मंदिर धर्मशाला पर होली के जुलूस में निकलने वाले परंपरागत जुलूस के लिए अखाड़े में अभ्यास कर रहा था। इसी दौरान अभ्यास करते वक्त वह गिर पड़ा।परिजन और अन्य लोग उसे पहले स्थानीय तथा बाद में निजी चिकित्सक के यहां जसपुर ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की हृदय गति रुकने से मौत बताई है। मृतक दो भाइयों में छोटा था तथा जसपुर उत्तराखंड में जेनेसिस इंटर नेशनल स्कूल में नाैवीं का छात्र था। मृतक के पिता एक निजी विद्यालय में शिक्षक है। जबकि माता स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें