बढ़ापुर में काशीवाला वन चौकी में रह रहा हाथी का बच्चा।
बढ़ापुर। जंगल में अपने झुंड से बिछड़कर गांव काशीवाला पहुंचे हाथी के बच्चे का अभी झुंड से मिलाप नहीं हो सका है। डीएफओ नजीबाबाद आशुतोष पांडेय ने बताया कि शनिवार की देर शाम वर्ल्ड लाइफ रेस्क्यू सेंटर मथुरा से डॉ. गोचलन के नेतृत्व में यहां आई दो सदस्यीय चिकित्सीय टीम हाथी के बच्चे की देखरेख में लगी है। विशेषज्ञ चिकित्सक समय-समय पर हाथी के बच्चे की स्वास्थ्य जांच कर रहे है। बच्चे का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। बीती देर रात्रि काशीवाला वन चौकी के निकट जंगल में हाथियों की आवाज सुनाई देने पर हाथी के बच्चे को झुंड से मिलाने के लिए वनकर्मियों ने हाथियों की लोकेशन जानने का प्रयास किया। मगर, लोकेशन नहीं मिल पाई। वन विभाग हाथी के बच्चे को हाथियों के झुंड से मिलाने के निरंतर प्रयासरत है।