-अमर उजाला फाउडेंशन के तत्वाधान में चांदपुर तहसील के सभागार में आयोजित किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
-21 रक्तदान वीरों ने किया रक्तदान
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। अमर उजाला फाउडेंशन के तत्वाधान में चांदपुर तहसील सभागार में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में चांदपुर तहसील कर्मचारी, व्यापारी, किसानों, शिक्षकों सहित 21 महादानी द्वारा रक्तदान किया गया। अगर हम रक्तदान करने का संकल्प लें, तो खून की कमी से किसी की जान न जाए। खून का कोई विकल्प नहीं होता है, इसलिए रक्तदान महादान माना जाता है। यह खून लोगों को नई जिंदगी देने में मदद करेगा।
रविवार को चांदपुर तहसील सभागार में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसडीएम रितु रानी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मौके पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक समाजसेवी आभा सिंह, तहसीलदार जयेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
रक्तदान शिविर में ये रहे दानवीर
कुंवर राज, मुकेश कुमार, अमित कुमार, विनीत कुमार, अनिल शर्मा, मिनी फ्रेंसीस, कंचन लता, शौर्या, प्रशांत शर्मा, नितिन कुमार, संदीप त्यागी, विवेक कुमार, आमीर जाकिब, प्रदीप गुप्ता, गगन त्यागी, सियानाजुद्दीन, धर्मेंद्र शर्मा, संदीप कुमार, राकेश कुमार बस्सी, रंजीत सिंह, शेर आलम रहे।
अनेक बार रक्तदान करने वाले दानवीर
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में ऐसे भी दानवीर पहुंचे जो अब तक अनेक बाद रक्तदान कर चुके हैं। अनिल शर्मा ने बताया कि वे अब तक 30 बार रक्तदान कर चुके हैं। जबकि सिनाजुद्दीन 11 बार रक्तदान कर चुके हैं। संदीप कुमार ने चार बार तो राकेश बस्सी ने तीन बार रक्तदान किया है।
रक्तदान कराने बिजनौर से पहुंची टीम
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चांदपुर तहसील सभागार में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान कराने के लिए टीम जिला अस्पताल से चांदपुर पहुंची टीम में डॉ. जैसमीन खान, विनोद कुमार, पंकज कुमार, संदीप कुमार, मनोज कुमार, धर्मेंद्र आदि शामिल रहे।
एसडीएम ने अमर उजाला की रक्तदान शिविर को सराहा
एसडीएम रितु रानी ने कहा कि रक्तदाताओं का योगदान अमूल्य है। किसी भी रक्तदानवीर का यह कार्य व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने अमर उजाला की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर की हार्ट अटैक जैसी अनेक बीमारियों के होने की संभावना कम रहती है।