नमामि गंगे के लिए सर्वेक्षण करने पहुंची टीम
कालागढ़। नमामि गंगे योजना के तहत नदियों को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए कालागढ़ में रामगंगा नदी के तट पर सर्वेक्षण के लिए मशीन लगाई गई है। कालागढ़ में रामगंगा नदी पर बने स्टील ब्रिज पर सर्वे आफ इंडिया की तरफ मशीन लगाई गई है। इस बारे में टीम प्रभारी मोहम्मद अली ने बताया कि सर्वे आफ इंडिया देश में नदियों का सर्वेक्षण कर रहा है। इसके अंतर्गत कालागढ़ में रामगंगा नदी का सर्वेक्षण भी किया जा रहा है। नदी के जलस्तर आदि के बारे में डाटा इकट्ठा किया जा रहा है। नदियों को प्रदूषण मुक्त कराने की दिशा में यह कार्य चल रहा है।