अमानगढ़ में केहरिपुर रेंज कार्यालय परिसर में निर्माणाधीन आवासीय भवनों का निरीक्षण करते मुख्य वन
-मुख्य वन संरक्षक बरेली और मेरठ रहे टीम में शामिल
-अभिलेखों की जांच के बाद किसी निर्णय पर पहुंचने की बात कही
फोटो-23,24
रेहड़। मुख्य वन संरक्षक बरेली के नेतृत्व में दो सदस्य समिति ने अमानगढ़ में रिसोर्ट प्रकरण में स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य वन संरक्षक के अनुसार अभिलेखों के अध्ययन के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
सोमवार को मुख्य वन संरक्षक बरेली ललित कुमार वर्मा अमानगढ़ में विवादित रहे रिसोर्ट प्रकरण में वन संरक्षक मेरठ गंगा प्रसाद सिंह के साथ जांच के लिए पहुंचे। दो सदस्यीय टीम ने अमानगढ़ में विवादित रिसोर्ट प्रकरण मे मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने बताया कि मौके पर निरीक्षण के उपरांत रिसोर्ट प्रकरण में जांच समिति डीएफओ कार्यालय में रिसोर्ट से संबंधित अभिलेखों एंव साक्ष्यों के अध्ययन करेंगी। उसके बाद ही समिति कोई निर्णय लेगी, अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
विवादित रिसोर्ट प्रकरण में शासन स्तर से पूर्व डीएफओ अनिल पटेल को निलंबित कर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया था। मुख्य वन संरक्षक बरेली ने केहरिपुर रेंज कार्यालय परिसर में वनकर्मियों के लिए बन रहे आवासीय भवनों का निरीक्षण कर निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर डीएफओ बिजनौर अरुण कुमार सिंह, रेंजर प्रदीप शर्मा सहित अमानगढ़ रेंज स्टाफ मौजूद रहा।