फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की जांच के लिए टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों की जांच के लिए टीम गठित
विज्ञापन

बिजनौर। धामपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत चकशहजानी के ग्रामीणों की ओर से ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में धांधली और सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की थी। इस मामले में डीएम ने जांच कमेटी गठित कर एक महीने में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम के अनुसार धामपुर ब्लॉक के ग्राम चकशहजानी निवासी बलराम पुत्र मक्खन सिंह, अभिमन्यू पुत्र बुद्धु सिंह, मदन सिंह पुत्र गंगाराम सिंह, कलवा सिंह पुत्र मूला सिंह, डालचंद पुत्र भगवाना सिंह, बलवीर सिंह पुत्र टेकचंद सिंह, ओमप्रकाश सिंह पुत्र रघुवीर सिंह एवं प्रेम सिंह आदि ने शपथ पत्रों के माध्यम से शिकायती पत्र प्रस्तुत किए गए हैं। जिसमें उन्होंने ग्राम प्रधान पर पांच वर्षों में कराए गए विकास/निर्माण कार्यों की जांच कराने, जनसूचना अधिकार अधिनियम के अंतर्गत संपूर्ण सूचना न उपलब्ध कराने एवं शासकीय कार्यों के लिए आई धनराशि को हड़पने आदि से संबंधित आरोप लगाए थे। इस पूरे प्रकरण की जांच करने के लिए डीएम ने जिला क्रीड़ा अधिकारी और लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता राजीव कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस पूरे मामले की जांच कर एक महीने के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। इस दौरान समिति को स्थलीय फोटो भी जांच रिपोर्ट के साथ देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें