फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के खिलाफ शिक्षक करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्पीड़न के खिलाफ शिक्षक करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

बिजनौर। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें आरोप लगाया कि विभाग के अफसर संगठन के पदाधिकारियों के खिलाफ सोची समझी रणनीति के तहत कार्यवाही कर रहे हैं। संगठन इसके खिलाफ आंदोलन करेगा। इसके लिए रणनीति बनाई गई।
संगठन के जिला उपाध्यक्ष के आवास पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में शिक्षकों ने शिक्षा अधिकारी व कार्यालय द्वारा संगठन के पदाधिकारियों के विरुद्ध सोची समझी रणनीति के तहत कार्यवाही करने की कड़े शब्दों में निंदा की। शिक्षकों ने कहा कि उत्पीड़न के विरोध विभिन्न स्तरों आंदोलन होगा। कहा कि निरीक्षण में अधिकारियों द्वारा शोषण व मिलीभगत की कार्यवाही की जा रही है। शिक्षकों ने विभिन्न मुद्दे पर बीएसए से मिलने का निर्णय लिया। साथ जनपद व ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत पर बल दिया। बैठक में प्रदेश वरिष्ठ संगठन मंत्री नौबहार सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलशन गुप्ता, अजहर जमाल, शिवनाथ सिंह, रोहिताश सिंह, अमिता वर्मा, कृष्ण देव आर्य, राजपाल सिंह, सनी चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुस्तकों के बिना पढ़ाई हो रही प्रभावित
बैठक शिक्षकों ने कहा कि विद्यालयों में नामांकन एवं उपस्थिति को बनाए रखने के लिए पुस्तकों की आवश्यकता है। विद्यालयों में पुस्तकों के बिना पढ़ाई कराना मुश्किल हो रही है। इसलिए पुस्तकें शीघ्र दिलाई जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें