फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध
विज्ञापन

नगीना/अफजलगढ़। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर गोपनीय आख्या अंकन के विरोध एवं 21 सूत्रीय मांगों को लेकर परिषदीय शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर पांचवें दिन भी शिक्षण कार्य किया। वहीं अफजलगढ़ में भी शिक्षकों ने भी विरोध किया।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा की गोपनीय आख्या अंकन करने के विरोध में बिंजहेड़ी, हरवंशपुर धारम, खुशहालपुर मठेरी, रोशनपुर प्रताप, सराय ड्डूम्बर, जाफरपुर मामराज, नैनपुरा, सैदपुरा, तेलीपाड़ा, बाबन सराय आदि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने विरोध जताया। वहीं अफजलगढ़ में भी काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया गया। इस दौरान मुकेश कुमार, कृपाल सिंह, संदीप कुमार, सुभाषचंद्र, जितेंद्र कुमार, अहमद रजा, मूलचंद, उर्वशी चौहान, ममता रानी, चित्रा रानी, आशीष कुमार, मुनीश कुमार, अरुण कुमार, हेमंत कुमार, चंद्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें