- कहा - समाधान नहीं होने पर किया जाएगा विधानसभा का घेराव
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पुरानी पेंशन, उपार्जित अवकाश, सभी प्रकार के स्थानांतरण सहित 22 मांगों को लेकर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। बाद में शैक्षिक महासंघ की ओर से महानिदेशक को संबोधित 22 सूत्री मांग पत्र बीएसए जयकरन यादव को सौंपा।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश शाखा बिजनौर के बैनर तले अनेक शिक्षक, शिक्षिकाएं बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर धरना दिया। धरने पर वक्ताओं ने पुरानी पेंशन, कैशलेस चिकित्सा सुविधा अनुदेशकों, रसोइयों एवं शिक्षामित्रों के मानदेय में बढ़ाने, उपार्जित अवकाश आदि मांगों को उठाया। प्राथमिक संवर्ग के जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि शैक्षिक महासंघ राष्ट्रवादी संगठन है। इसके साथ शिक्षकों के प्रति अन्याय पर सदैव आवाज उठाता रहता है। जिला उपाध्यक्ष जयदीप मलिक ने मानव संपदा की त्रुटियों एवं अधिकारियों के व्यवहार की आलोचना की।
सुमित बंसल ने कहा कि शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने संगठन को पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया। जिला महामंत्री पंकज विश्नोई ने कहा कि यदि हमारी मांगों को पूरा नहीं किया, तो आंदोलन के अंतिम चरण विधानसभा का घेराव किया जाएगा। धरने पर अजय राणा, सुरेंद्र प्रकाश भटनागत, रामस्वरूप, योगेंद्र पाल, आनंद पाल, वर्षा, रूपेश राजपूत, अर्जुन सिंह, अनुज, अमित चौधरी, रितेश भटनागर, अभिनव गुप्ता, अनुज कुमार, रोशन लाल, अतुल विश्नोई, अमित त्यागी आदि मौजूद रहे।