फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पेयजल पाइप लाइन के लिए खोदे गड्ढे बने मुसीबत

Fri, 23 Jun 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मोहल्लों में एक महीने पहले खोदे गए गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे लोग
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। भारत सरकार की जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत हर घर पानी तो करीब डेढ़ साल बाद मिल पाएगा, लेकिन ठेकेदार ने नगर के कई मोहल्लों में एक साथ गड्ढे खोदवाकर सड़कों को तोड़ दिया है। बदइंतजामी व लापरवाही का आलम यह है कई मोहल्लों में तो पाइप लाइन डालने के लिए गड्ढे खुदे हुए एक माह से ज्यादा हो चुका है।

नगर में हर घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन योजना अमृत टू के अंतर्गत जल निगम ने दो माह पूर्व कार्य कराने का ठेका आगरा की एक फर्म को दे दिया था। जल निगम मुरादाबाद की देखरेख में ठेकेदार द्वारा नगर के विभिन्न मोहल्लों में पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढा खोदवाने का काम प्रारंभ करा दिया गया।
विज्ञापन

नियम के अनुसार पाइप लाइन डालने के बाद गड्ढे ठीक कराने की जिम्मेदारी भी जल निगम की ही है, लेकिन ठेकेदार ने मनमानी करते हुए नगर के करीब एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में एक साथ गड्ढे खोदवा दिए, जबकि पाइप डालने का काम अभी कुछ ही मोहल्लों तक हो पाया है। जिन मोहल्लों में पाइप लाइन डाली गई है वहां गड्ढों को सही से भरवाने व सड़क को ठीक कराने का काम अभी तक नहीं हुआ। जबकि कई ऐसे मोहल्ले हैं जहां गड्ढे तो करा दिए गए हैं, लेकिन एक माह बाद भी पाइप लाइन नहीं डली है। जिसके चलते मोहल्ले वासी गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। व्यापारी नेता अब्दुल कय्यूम राईन, दीपक अग्रवाल, दीपक मल्होत्रा, पंडित सचिन शर्मा आदि का कहना है कि सड़कों को तत्काल ठीक कराया जाए।
विज्ञापन

कार्य पूरा होते ही भरे जाएंगे गड्ढे : जेई
जल निगम मुरादाबाद के जेई एहसान का कहना है कि नगर में खोदे गए गड्ढों में पाइप लाइन डालने का कार्य जब तक पूरा नहीं होगा, अगले गड्ढे आगे नहीं कराए जाएंगे। गड्ढों के कारण जो सड़कें टूटी हैं उन्हे भी 15 दिन के अंदर ठीक करा दिया जाएगा। यह योजना 2024 तक पूरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें