फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को उपहार देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
बिजनौर में मॉर्डन ऐरा पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
शिक्षकों को उपहार देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय प्रबंधक ठाकुर गजेंद्र सिंह, अनिल चौधरी, प्रबंध समिति सदस्य अनीता चौधरी, नमन चौधरी, प्रधानाचार्या डा.सीमा विश्वास ने मां सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा आठ, नौ व 11 के मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को कई विषयों में शत प्रतिशत अंक दिलाने पर पूरे विभाग को सम्मानित किया गया। प्रबंधक अनिल चौधरी व प्रधानाचार्या डा.सीमा विश्वास ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के आयोजन में रूपम पंडित, अंजलि विश्नोई, अर्चना गुप्ता, वंदना भटनागर, ऋतु शर्मा, सुनीता शर्मा, दीपांजलि, दीपा लामा, पूजा, पूनम आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें