फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, बीईओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, बीईओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद। बेसिक शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर बीआरसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने 10 सूत्री ज्ञापन बीईओ को सौंपा।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामनाथ, ब्लॉक मंत्री मुदस्सिर नजर, एआरपी मोबीन हसन, अमित त्यागी, हेमेंद्र राणा, भुवनेश्वरी के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीआरसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बेसिक शिक्षकों ने कार्यालय पर शिक्षकों का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति पाल को दिए ज्ञापन में शिक्षकों ने महिलाओं के सीसीएल, एमएल, प्रसूति अवकाश को बिना किसी सुविधा शुल्क स्वीकृत करने, भ्रमण के दौरान कार्यालय लिपिक को साथ न ले जाने, कार्यालय में कार्यरत रहे बाबू रुपेश का स्थानांतरण निरस्त करने आदि मांगें शामिल हैं। प्रदर्शन में जूनियर शिक्षक संघ, एआरपी एसोसिएशन, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ और महिला शिक्षक संघ के शिक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें