फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक एम एल सी चुनाव की मतगणना बरेली में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना बरेली में आज
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को बरेली में होगी। प्रशासन ने जिले की 14 सील मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में मंगलवार की रात दो बजे मतगणना केंद्र पर जमा करा दिया था। धामपुर मतदान केंद्र पर दो मतपेटी प्रयुक्त हुई हैं।
एक दिसंबर को हुए शिक्षक एमएलसी के चुनाव में 6354 में से 4602 वोट पड़ी हैं। इनके लिए जिले के 12 मतदान केंद्रों के 13 बूथ पर 14 मतपेटियों का प्रयोग हुआ है। केएम इंटर कालेज धामपुर मतदान केंद्र पर वोट अधिक होने से दो मतपेटी प्रयोग हुई हैं। अन्य सभी बूथ पर एक एक मतपेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को मतदान के बाद मतपेटी कलक्ट्रेट आईं। जहां से मजिस्ट्रेट एसओसी विजय कुमार की निगरानी में सभी 14 मतपेटियों को रात करीब साढ़े नौ बजे कड़ी सुरक्षा में बरेली भेज दिया गया था। सभी सील्ड मतपेटियों को मंगलवार रात बरेली में मतगणना केंद्र में जमा करा दिया गया। बताया कि मतगणना तीन दिसंबर बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से बरेली में शुरू होगी। मतगणना बरेली व मुरादाबाद कमिश्नरी के नौ जिलों की होनी है। जिले में कुल 72.43 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें