हल्दौर। गांव खैराबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका और प्रधानाचार्य का आपस में विवाद चल रहा है। शिक्षिका ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि गया रिपोर्ट दर्ज होन से परेशान चल रहे प्रधानाचार्य की स्कूल में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उपचार के लिए बिजनौर अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि सहायक अध्यापिका ने सामाजिक विषय की परीक्षा के दौरान प्रधानाचार्य पर बच्चों को नकल कराने का आरोप और अभद्रता करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। उधर, सहायक अध्यापिका ने भी मानसिक रूप से बीमार होना बताया है। कहा कि उन्होंने अवकाश ले रखा है।