फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद एचीवमेंट अवार्ड से शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजाद एचीवमेंट अवार्ड से शिक्षक सम्मानित
विज्ञापन

नजीबाबाद। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से शिक्षा में योगदान के लिए साहू जैन कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मित्तल सहित नगर के शिक्षकों को आजाद एचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

मौलाना अबुल कलाम आजाद की स्मृति में शिक्षक सम्मान समारोह और संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिला चेयरमैन अनीस विशाल अंसारी के निर्देशन में आयोजित समारोह में अबुल कलाम आजाद के राष्ट्रीय विकास एवं शिक्षा में योगदान को अविस्मरणीय बताया। मुख्य वक्ता अनीस विशाल ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक योजनाएं दीं। साहू जैन कालेज के प्राचार्य डॉ. अभय मित्तल की अध्यक्षता और मौलाना जावेद के संचालन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए प्राचार्य एके मित्तल विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, पूर्व प्रधानाचार्य और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह, शबाना हाशमी, महताब अहमद, निसार अहमद, एजाजुल हसन, अतर सिंह, इसार अहमद, शरीफ अहमद, जर्रीन अख्तर, एसके रघुवंशी, ममता जैन, नफीसुल हसन, मनोज कुमारी, नजाकत उल्ला, शकील अहमद, शरफराज खान, मास्टर अकरम, शिवकुमार आदि रहे। मुस्कान मैरिज हाल में आयोजित समारोह में अब्दुल समद आजाद, एमएच जैदी, इमरान सैफी, शरीफ अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें