फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नहटौर- शिक्षक संकुलों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Sat, 13 May 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अनावश्यक कार्य करने के दबाव का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर। विभाग पर अनावश्यक कार्य का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए संकुल शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को सामूहिक इस्तीफा सौंपा।शुक्रवार को संकुल शिक्षक खंड शिक्षा अधिकारी से मिले। शिक्षक संकुलों ने सामूहिक इस्तीफा खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा।

सभी शिक्षक संकुल ने इस्तीफे का कारण गलत समय पर न्याय पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन तथा मानदेय को समाप्त किया जाना बताया। शिक्षकों ने बताया कि शिक्षक संकुलों का पद दो वर्षों के लिए नियत किया गया था, परंतु आज तक नए चयन नहीं किए गए। इसका कारण यह है कि आज के समय में कोई शिक्षक संकुल बनने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकू ब्लॉक के लगभग 50 शिक्षक संकुलों में से 29 शिक्षक संकुल ने अपना इस्तीफा खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा को सौंपा। सामूहिक इस्तीफा सौंपने वालों में अंकित सिसोदिया, अवधेश प्रताप सिंह, हेमराज सिंह आर्य, वीरेंद्र सिंह चौहान, सलोनी, सुरेश चंद्र आदि शिक्षक मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि संकुल शिक्षकों ने इस्तीफा दिया है। शिक्षकों की हठधर्मिता नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें