फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक और स्कूल का कर्मचारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक और स्कूल का कर्मचारी निलंबित
विज्ञापन

बिजनौर। बीएसए के निरीक्षण के दौरान जूनियर हाईस्कूल लांबाखेड़ा बंद मिला। जिस पर इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया। जबकि मंगलखेड़ा में पांच जनवरी से अनुपस्थित चल रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भी निलंबित कर दिया गया है।
शुक्रवार को बीएसए महेश चंद्र ने विकास क्षेत्र स्योहरा व नूरपुर के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। बीएसए महेश चंद के मुताबिक स्योहारा के जूनियर हाईस्कूल मंगल खेड़ा के निरीक्षण में चतुर्थ श्रेणी नरेश कुमार पांच जनवरी से लगातार अनुपस्थित पाए गए। जिस कारण चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। अनुदेशक युक्ति रानी व नीतू चौहान भी अनुपस्थित मिली दोनों का एक-एक दिन का मानदेय रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल मौला वाला में निरीक्षण के दौरान स्कूल की साज-सज्जा ठीक नहीं पाई गई, प्रधानाध्यापक को व्यवस्था ठीक करने को कहा गया है। ब्लॉक नूरपुर के स्कूल लांबाखेड़ा 2:35 पर बंद पाया गया। इंचार्ज अध्यापक धर्मेंद्र सिंह को तत्काल निलंबित किया गया है। जबकि शिक्षिका जकिया व ममता का एक-एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बीएसए महेश चंद ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गोवर्धनपुर के निरीक्षण में विद्यालय की सफाई ठीक नहीं थी। स्कूल की वार्डन को कड़ी चेतावनी दी गई। बीएसए ने निरीक्षण के दौरान शिक्षकों को विद्यालय की साज-सज्जा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें