नजीबाबाद में शिक्षकों को दिशा निर्देश देते खंड शिक्षाधिकारी इशकलाल।
- फोटो : NAZIBABAD
सीएम के कार्यक्रम को लेकर सतर्क रहें शिक्षक
भागूवाला, नजीबाबाद। सीएम के गंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी ने सबलगढ़ के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षक कार्य से जुड़े आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
भागूवाला क्षेत्र के गांव सबलगढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ का गंगा यात्रा को लेकर 27 जनवरी को संभावित कार्यक्रम है। बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी इशकलाल ने सबलगढ़ के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की साफ-स्वच्छ रखने, मिड-डे-मील, विद्यार्थियों की उपस्थिति, ड्रेस वितरण व शिक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को सीएम के कार्यक्रम को लेकर सतर्क रहने की सलाह देते हुए शिक्षक कार्य से जुड़े आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अवसर पर प्रधानाध्यापक दिलशाद अहमद व शांति कुमार सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।