फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शिक्षक पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर जागन उर्फ लक्खूवाला निवासी अनिल कुमार ने ग्राम सरवनपुर निवासी सरकारी शिक्षक पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मामले में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

तहरीर में कहा गया कि वह कोतवाली देहात में कुछ सामान खरीदने आया था। तभी उसे ग्राम सरवनपुर निवासी सरकारी शिक्षक मिला। आरोप है कि शिक्षक उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहने लगा। उसने ईसाई धर्म अपनाने के लिए अनिल कुमार को रुपयों का प्रलोभन भी दिया। तहरीर में कहा गया है कि आरोपी की ससुराल रसूलपुर जागन की है। उसने अपने ससुराल पक्ष के लोगों का भी धर्मांतरण करा दिया है। अनिल कुमार ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में सीओ नगीना डॉ. अंजनी कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामले में सभी तथ्यों पर जांच की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें