फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी के मरीजों को हर माह मिलेंगे 500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी के मरीजों को हर माह मिलेेंगे 500 रुपये
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में क्षय विभाग की ओर से टीबी के मरीजों को खोजने के लिए एक्टिव केस फाइडिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले में 5 लाख 14 हजार 400 लोगों की स्क्रेनिंग की गई है। इनमें से 69 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई है। टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 500 रुपये भी दिए जाएंगे।
जिले में 9 मार्च से एक्टिव केस फाइडिंग अभियान चलाया जा रहा है, जो 22 मार्च तक चलेगा। इस अभियान के तहत 13 मार्च तक 5 लाख 14 हजार 400 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिनमें से 69 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई है। जिसके बाद इन मरीजों का स्वास्थ्य विभाग की ओर से इलाज शुरू कर दिया गया है। जिन मरीजों में टीबी की पुष्टि हो रही है। उन्हें हर महीने 500 रुपयेे स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए जाएंगे। वहीं मरीज को बिजनौर तक आने के लिए विभाग की ओर से किराए के लिए 300 रुपये दिए जाएंगे, जो सीधे मरीज के खाते में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीएस रावत ने बताया कि 2025 तक टीबी को खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में हर साल करीब छह से सात हजार मरीज टीबी की चपेट में आते हैं। इनमें मृत्यु दर की बात करें तो वह चार या पांच तक होती है। इस संख्या को शून्य तक पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें