फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्स बार अधिवक्ता आज कार्य से रहेंगे विरत
विज्ञापन

नजीबाबाद। टैक्स बार एसोसिएशन ने दिल्ली में वकीलों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और फायरिंग किए जाने के विरोध में आठ नवंबर को कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव माहेश्वरी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने व्यापार कर कार्यालय पर मीटिंग की। जितेंद्र कुमार के संचालन में आयोजित बैठक में संजीव माहेश्वरी ने अधिवक्ताओं पर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन ने सर्व सम्मति से आठ नवंबर को कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बैठक में राजेंद्र कुमार, राकेश गर्ग, अमरीक शर्मा, मनजीत सिंह एड., बाबूराम, परमेंदर सिंह, शीशपाल सिंह, इमरान, दीपक कुमार, आदिल रजा, आदिल अमीन, अजय अग्रवाल, उमाकांत सिंह, विजय माहेश्वरी, सर्वेश राजपूत, मुदित शर्मा, सुशील प्रजापति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें