फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल के लिए जाम लगाया

Tue, 22 Nov 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तौल के लिए जाम लगाया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में शुगर मिल में तीन दिन से तौल बंद होने से आक्रोशित किसानों ने मिल के सामने जाम लगा दिया। बाद में मिल प्रशासन ने तौल शुरू कराने का आश्वासन देकर किसानों को शांत कराया और बीस मिनट बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब छह बजे कई किसानों ने बिजनौर-नगीना मार्ग पर जाम लगाया। किसान जबर सिंह, महेंद्र सिंह, नफीस, आकाश आदि ने कहा कि किसान गन्ना लेकर मिल पर पहुंच रहे हैं। मगर मिल की ओर से तीन दिन से तौल ही बंद है। तौल न होने के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। किसान अपने वाहन मिल परिसर में ही खड़े रखने को मजबूर हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि तौल शुरू न की गई तो किसान कड़ा विरोध जताएंगे। जाम और हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची। बाद में मिल के अफसर आए। उन्होंने किसानों को बताया कि कुछ तकनीकी खामियों के कारण गन्ने की पेराई बंद हो गई थी। इसके चलते तौल नहीं हो पा रही थी। अब उसे ठीक करा लिया गया है। तौल जल्द शुरू हो जाएगी। मिल के प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह के अनुसार तकनीकी दिक्कतें दूर की जा रही है। आगे तौल या पेराई प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें