फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मैजिक पलटी, 20 घायल, चार की हालत गंभीर

Mon, 01 Aug 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
हादसे में घायल श्रद्धालु महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली देहात  में कोतवाली देहात नजीबाबाद  मार्ग  पर गांव हुसैनाबाद के पास टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई।  इसमें सवार करीब 20 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  ले जाया गया। चार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बिजनौर रेफर किया है। दिया है। टाटा मैजिक में सवार  लोग बच्चे का मुंडन कराकर हरिद्वार से  लौट रहे थे। 
विज्ञापन

जनपद अमरोहा के थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव कमालपुर सराय उर्फ शाहपुर निवासी रूप बसंत अपने दो साल के पुत्र शुभम मुंडन कराने के लिए अपने परिवार व रिश्तेदार के करीब 20 लोग एक मैजिक से लेकर हरिद्वार  मुंडन कराने गए थे। मैजिक से रविवार को मुंडन कराने के बाद गंगाजल लेकर घर लौट रहे थे। 
कोतवाली देहात नजीबाबाद मार्ग पर  गांव दौलताबाद के  निकट बाइक को बचाने के प्रयास में टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। राहगीरों ने दौड़कर घायलों को बाहर  निकाला। हादसे में चंद्रपाल पुत्र उमरराज, मुन्नी, चमन पु़त्र फूल सिंह, ऋषिपाल गंभीर रुप से घायल हो गए।  उन्हें जिला अस्पताल  भेजा गया है। इनके अलावा  सुंदर सागर, विक्रम, सुखमान, गुड्डी, बाबू, अनुराग, प्रकाश,  रुपसागर, विमला, राजकुमार, रानी, रुपबसंत, भूरा, निखिल भी घायल हुए हैं इनका कोतवाली  के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बाइक-कार भिड़ंत , बाइक सवार  घायल
चांदपुर। मुहल्ला साहुवान निवासी सुशील रस्तौगी एडवोकेट चांदपुर में इनकम टैक्स की प्रेक्टिस करते हैं। रविवार को वे बाइक द्वारा गजरौला जा रहे थे। मुहल्ला साहुवान निवासी सभासद रमेश गर्ग का पुत्र दीपक गर्ग भी उनके पीछे बैठ गया। दीपक गाजियाबाद में किसी कम्पनी में काम करता है। धनौरा रोड पर गांव बागड़पुर में सामने से आ रही कार और  बाइक में टक्कर हो गई। घायलों को शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह, गांव निवासी वासु, महकार सिंह आदि ने गाड़ी से सीएचसी स्याऊ पहुंचाया। डाक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सुशील रस्तोगी को दिल्ली तथा दीपक को बिजनौर ले जाया गया है।
बाइकों की टक्कर में दो जख्मी
नगीना। चांदपुर के गांव रूकमपुर निवासी नवनीत कुमार 28 वर्ष मुहल्ला लाल सराय में अपनी बहन के घर तीज पर्व का बायना देकर घर वापस जा रहा था जब वह एसडीएम कोर्ट के चौराहे के पास पहुंचा तो मोहल्ला लाल सराय निवासी ललित  की बाइक से आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इससे दोनों सिर में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीनों ने दोनों घायलों को  नगीना सीएचसी पर भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
कार पलटने से चार कांवड़िए चोटिल
मंडावर। जिला गौतमबुद्धनगर के गांव थाना बादलपुर के गांव छपरौला निवासी नीरज व पंकज, दीपक इंक्लेव निवासी हेमंत तथा मेरठ के थाना नौचंदी के नेहरूनगर निवासी आकाश रविवार तड़के कार से जल लेने हरिद्वार जा रहे थे। चंदक रेलवे स्टेशन के पास अचानक उनकी कार का एक टायर पंचर हो गया और और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। चारों कांवड़िए घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ज्यादा घायल हुए नीरज व आकाश को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
सड़क हादसे में घायल शिक्षक ने दम तोड़ा
धामपुर। गांवड़ी निवासी 42 वर्षीय प्रवीण कुमार नजीबाबाद ब्लाक के गांव सुंदरपुर बघेड़ा में सहायक शिक्षक थे। प्रवीण 28 जुलाई को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन मेरठ के निजी अस्पताल में  उपचार करा रहे थे। रविवार सुबह उपचार के दौरान प्रवीण कुमार की मौत हो गई। इससे परिवार में शोक छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें