फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेन-देन और प्रॉपर्टी के विवाद में दिया था हत्याकांड को अंजाम

विज्ञापन
बिजनौर जजी में दोहरे हत्याकांड में कोर्ट में पेशी के लिए जाता आरोपी रैय्यान। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
रुपयों के लेन-देन और प्रॉपर्टी के विवाद में हुआ था तंजील का कत्ल
विज्ञापन

बिजनौर। एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद और हत्यारे मुनीर के बीच लेन देन और प्रॉपर्टी में साझेदारी चल रही थी। प्रॉपर्टी को लेकर दोनों के बीच खाई पैदा हो गई। जिसके चलते मुनीर ने तंजील अहमद और उनकी पत्नी की हत्या कर दी थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह के अनुसार तंजील अहमद और हत्यारे मुनीर अहमद के बीच आपस में पैसों का लेनदेन होता था, प्रॉपर्टी को लेकर भी दोनों में साझेदारी थी लेन-देन और प्रॉपर्टी के विवाद में ही मुनीर ने तंजील अहमद हत्याकांड को अंजाम दिया। पूछताछ में मुनीर ने बताया था कि उसे शक था कि तंजील हर मामले में उसकी मुखबिरी कर रहे हैं, इसलिए उनको रास्ते से हटा दिया। धामपुर में 91 लाख की लूट के बाद लूट में शामिल मुनीर का एक साथी आमिर दिल्ली गया था। आमिर को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया और मुनीर को लगा कि यह सब तंजील के चलते हुआ है। इसके बाद मुनीर का साथी और अपराध की दुनिया में उसका गुरु आशुतोष भी पकड़ा गया। इससे मुनीर का शक और गहराता गया कि तंजील हर मामले में उसकी मुखबिरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें