फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडू पुलिस ने छापा मारकर सराफ को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु पुलिस ने छापा मारकर सराफ को दबोचा
विज्ञापन

किरतपुर। बिजनौर के अटैची चोर तमिलनाडु से सोने के आधा किलोग्राम से ज्यादा जेवरात चोरी कर लाए। तमिलनाडु पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर किरतपुर में छापा मारा और एक सराफ को चोरी को माल खरीदने के आरोप में पकड़ लिया। कई अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

किरतपुर थाने के गांव भनेड़ा निवासी इस्लामुद्दीन की किरतपुर में सराफ की दुकान है। तमिलनाडु पुलिस के साथ किरतपुर थाना पुलिस ने उसकी दुकान पर छापा मारा। सराफ को दबोच लिया। सराफ पर चोरी के जेवरात खरीदने का आरोप है। इसके अलावा कई और जगह छापा मारा गया। कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक तमिलनाडु के मदुरई जिले से बिजनौर के अटैची चोर एक बस से आधा किलो से ज्यादा सोने के जेवरात चोरी कर लाए हैं। सीसीटीवी फुटेज में इन चोरों की पहचान हुई। तब जाकर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस कई लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। तीन से चार लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सीओ नजीबाबाद महेश कुमार के मुताबिक कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें