फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस थाने की अनूठी पहल, छुट्टी चाहिए तो देनी होगी पौधे की हेल्थ रिपोर्ट, हरियाली देखकर मिलेगा अवकाश

Sun, 25 Sep 2022 04:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजनाैर के मंडावली थाने के पुलिसकर्मीयों का अवकाश का नाता पौधों की हरियाली से जुड़ा हुआ है। इस अनूठी पहल से मंडावली पुलिस कानून के साथ-साथ पर्यावरण की रखवाली भी कर रही है। 
विज्ञापन
बिजनौर के मंडावली थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के नाम से लगे पौधे। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बगिया में पौधा मुरझाया तो सूख जाएगी छुट्टी... जी हां,  बिजनौर के मंडावली थाने तैनात पुलिसकर्मियों के अवकाश का नाता पौधों की हरियाली से जुड़ा हुआ है। इस अनूठी पहल से मंडावली पुलिस कानून के संग संग पर्यावरण की रखवाली भी कर रही है। दरअसल, इस थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को अपने नाम का एक पौधा लगाना होता है। जिस पर उनकी नेम प्लेट भी लगी होती है। अगर कोई पुलिसकर्मी अवकाश पर जाता है तो संस्तुति से पहले उसके पौधे को देखा जाता है कि सूखा तो नहीं है।

विज्ञापन



जिले में साल दर साल बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाता है। पर्यावरण संरक्षण के नाम पर तमाम जागरूकता अभियान चलते हैं। लेकिन पौधारोपण के बाद पौधों की सुध नहीं लीजाती। जिस वजह से पौधे सूख जाते हैं, या उनकी परवरिश नहीं होती।

हालांकि मंडावली थाने में अलग ही नजीर बन रही है। थाना परिसर में एक बगिया बनाई गई है। जिसमें नीम, आंवला, आम समेत तमाम प्रजातियों के पौधे लगे हैं। इस थाने में जब कोई पुलिसकर्मी ट्रांसफर होकर आता है तो उसे बगिया में एक पौधा लगाना जरूरी है। इस पौधे के पास ही उसके नाम की पट्टी लगा दी जाती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गुमशुदा की तलाश: मेरठ में सपा विधायक रफीक अंसारी और महापौर सुनीता वर्मा के लापता होने के लगे पोस्टर

इनके अलावा जब कोई अधिकारी थाने में निरीक्षण के लिए पहुंचता है तो उनसे भी पौधा लगवाया जाता है। थाने में होमगार्ड से लेकर एडीजी तक के पौधे लगे हैं। हालांकि अधिकारियों के पौधे की देखभाल भी सिपाही ही करते हैं।

वहीं अपने नाम के पौधे की देखभाल करना सभी सिपाही और दरोगाओं की जिम्मेदारी है। हर रोज पानी देना होता है। सिर्फ इतना ही नहीं अगर कोई पुलिसकर्मी अवकाश की संस्तुति कराने के लिए थानाध्यक्ष के पास पहुंचता है तो पहले उसके पौधे की जानकारी ली जाती है। अगर पौधा सूखा मिला तो अवकाश नहीं मिलता। वहीं उसे दूसरा पौधा लगाना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: बड़ा बदलाव: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, मेरठ को जल्द मिलेंगे नए कमिश्नर
विज्ञापन

हर रविवार करनी होती है साफ सफाई
पर्यावरण ही नहीं बल्कि मंडावली पुलिस स्वच्छता को लेकर भी सजग बनी हुई है। हर रविवार को सभी पुलिसकर्मी थाना परिसर और आवासीय कॉलोनी में सामूहिक रुप से सफाई अभियान चलाते हैं। जिसके चलते थाना परिसर की सुंदरता देखते ही बन रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut: दुष्कर्म में विफल होने पर 9वीं की छात्रा को पिलाया तेजाब,स्कूल जाना छोड़ा, एसएसपी से मांगा न्याय


नरेंद्र गौड़, थानाध्यक्ष मंडावली
थाने में बगिया बनाई गई है। जिसमें सभी पुलिसकर्मियों के नाम का पौधा लगा है। पौधों की देखभाल करना भी उन्हीं की जिम्मेदारी है, जिसका पौधा है। पौधा तो दूसरा लगाया जाता है। अवकाश देते वक्त भी देखा जाता है कि उक्त पुलिसकर्मी का पौधा हरा भरा है या नहीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें