फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में ताइक्वांडो खिलाड़ी हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय में ताइक्वांडो खिलाड़ी हुए सम्मानित
विज्ञापन

नजीबाबाद। पीएनएस अरिहंत एकेडमी के खिलाड़ियों को लखनऊ में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जोरदार प्रदर्शन करने पर विद्यालय में सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से लखनऊ के चौक स्टेडियम में सेंट्रल जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से चयनित विद्यालय के कई खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्च मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। आयुष्मान, नैतिक, मोहिनी ने गोल्ड, राघव, शिव, विशेष ने सिल्वर, दिपांशु सैनी व परीक्षित ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। खिलाड़ियों के विद्यालय पहुंचने पर संस्थापक पारसनाथ जैन, प्रधानाचार्य आरके धीमान ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों के स्वागत में मृदुला बिश्नोई, रुपेंद्र, अंकुर वर्मा, सचिन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें