फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादर में जमीनों का कटान कर रही गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
खादर में जमीनों का कटान कर रही गंगा
विज्ञापन

चंदक। पिछले दिनों पहाड़ की बारिश से गंगा का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया था। अब जलस्तर कम हो रहा है लेकिन, जमीनों का कटान गंगा तेजी के साथ कर रही है। खेतों में पानी भर जाने की वजह से फसलें बर्बाद हो रही हैं।
विज्ञापन

मंडावर थाना क्षेत्र में गंगा खादर के ग्रामीण चिंता में डूबे हुए हैं। गंगा लगातार फसलों को नष्ट कर रही है, जिस कारण किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार अब तक हजारों बीघा खड़ी गन्ने की फसल गंगा की भेंट चढ़ चुकी है। गंगा में लगातार जलस्तर घट और बढ़ रहा है। जिस कारण गंगा की लहरें खेतों की भूमि का कटान कर रही है। रोजाना सैकड़ों बीघा जमीन गंगा में समा रही है। किसान रमेश ने बताया कि उनकी तीन बीघा गन्ने की फसल गंगा में समा गई, जिस कारण उन्हें भारी आर्थिक हानि हुई है। वहीं, खादर में पशुपालकों के सामने चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीण रोजाना गंगा पार जाकर मवेशियों के लिए चारा लेकर आते थे, पानी अधिक होने के कारण किसानों का गंगा पार करना असंभव हो गया है। कोहरपुर निवासी किसान रामपाल ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रतिवर्ष गंगा कटान को रोकने के लिए स्टड बनाने की घोषणा की जाती है, लेकिन आज तक भी सरकार द्वारा कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। गांव कोहरपुर, राजरामपुर, रामशायवाला, हिम्मतपुर बेला, समेत दर्जनों गांवों में कटान की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें