फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को हराने से ही किसानों का भला होगा : अजित

Thu, 15 Nov 2018 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
चौधरी अजित सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने किसानों से दो टूक कहा कि भाजपा को हराए बिना उनका काम चलने वाला नहीं है। 2019 के आम चुनाव से पहले उन्होंने ‘हाय-हाय मोदी, बाय-बाय मोदी’ का नारा देते हुए कहा कि यूपी और केंद्र की भाजपा सरकारें किसान विरोधी हैं। यूपी में गन्ना किसानों का नौ हजार करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। प्रधानमंत्री ने नीरव मोदी को देश का पैसा लेकर भगा दिया और अंबानी को राफेल डील में 30 हजार करोड़ रुपये दे दिए, लेकिन किसानों के लिए पैसा नहीं है।
विज्ञापन




हल्दौर के राकेश फॉर्म पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा सांप्रदायिक माहौल बनाकर भाजपा केंद्र की सत्ता में आई थी और इसे भाईचारा बढ़ाकर ही सत्ता से बाहर किया जा सकता है। मुजफ्फरनगर में हुए दंगों का सीधा असर चुनाव पर पड़ा था। भाईचारे की शुरूआत रालोद ने कैराना उपचुनाव से कर दी थी, जिसे बढ़ाने की जरूरत है। हुक्के के द्वारा भाईचारा बढ़ाया जा सकता है। इसमें जाति या धर्म न देखा जाए। एक दूसरे के त्योहारों को मिलजुलकर मनाएं। गन्ने का पेराई सत्र शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक किसानों का पिछले वर्ष का बकाया भुगतान नहीं हुआ। इस पर ब्याज लगाएं तो 12000 करोड़ रुपया बैठता है। नोटबंदी से छोटे उद्योगों और व्यापारियों की कमर टूट चुकी है। मोदी ने अच्छे दिनों का नारा दिया था, लेकिन अच्छे दिन नहीं आए।



छोटे चौधरी ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी कहते हैं कि किसान गन्ना न बोएं, लेकिन योगी बताएं तो सही कि किसान क्या करें? प्रदेश में बड़ी संख्या में युवक बेरोजगार घूम रहे हैं। सरकार यदि ईमानदार है तो बेरोजगारों को 25-25 लाख रुपये ब्याज रहित ऋण रोजगार के लिए उपलब्ध कराए। यूपी के 200 इंजीनियरिंग कॉलेज बंद हो गए हैं और कानून व्यवस्था खराब है। जीएसटी से छोटा व्यापारी परेशान है। किसानों के 10 साल पुराने ट्रैक्टर जब्त करने की बात की जा रही है। उन्होंने बिजली और डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि पर भी केंद्र व राज्य सरकार को घेरा। जनसंवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता अली अदनान और संचालन रालोद के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने किया।
विज्ञापन




जनसंवाद में गरजे रालोद नेता
बिजनौर। हल्दौर के जनसंवाद कार्यक्रम में युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने मन की बात करते हैं। वह किसानों व युवाओं के मन की बात नहीं करते। रालोद नेता त्रिलोक त्यागी ने कहा कि जब तक किसान खेत के साथ ही लखनऊ और दिल्ली की गद्दी पर नजर नहीं रखेगा, तब तक खुशहाली नहीं आएगी। इस दौरान रालोद पश्चिम उप्र के अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ. अनिल सिंह, पूर्व सांसद मुंशी राम पाल, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह, मुनिदेव शर्मा, प्रवीण देशवाल, चौधरी चरण सिंह विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक एस के वर्मा,  एम पी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, पूनम चौधरी, महिला प्रकोष्ठ की मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी चौधरी, मनोज चौधरी, कामेंद्र सिंह, बलजीत शास्त्री, सुनील रोहटा, नरेंद्र खजूरी, डॉ. राजकुमार सांगवान, चौधरी हरपाल सिंह, विनय सिंह, आदित्यवीर, ज्ञानेंद्र चिकारा, सुरेंद्र निंदना, सरदार बलबीर सिंह, यादराम सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें