फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासेयो शिविर में दहेज न लेने व न देनेकी शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, चांदपुर। इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज फीना के रासेयो के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों को दहेज न लेने व दहेज न देने की शपथ दिलाई गई। गांव झुझैला में रासेयो शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य रश्मि देवी ने किया। शिविर के तीसरे दिन को दहेज प्रथा एक सामाजिक बुराई के रूप में मनाया गया। जिला पंचायत सदस्य ने स्वयंसेवकों को जीवन में दहेज न लेने व न देने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र कुमार के नेतृत्व में टोली नायकों व टोली नायिकाओं ने गांव में रैली निकालकर गांववासियों को दहेज न लेने व दहेज न देने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों ने दहेज प्रथा एक अभिशाप है आदि नारे लगाए। इसमें आकाश दीप, दीपक, विकास, अनुज शर्मा, शिवांगी, शहाना परवीन, वर्णिका आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें