फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जटनंगला में गुलदार पकड़ने को लगाया पिंजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जटनंगला में गुलदार पकड़ने को लगाया पिंजरा
विज्ञापन

धामपुर। स्योहारा क्षेत्र के ग्राम जटनंगला में गुलदार को पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार देर शाम वन विभाग के अधिकारियों ने जंगल में पिंजरा लगा दिया। पिंजरे के भीतर एक कुत्ते को बांधा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही गुलदार कुत्ते का शिकार करने के लालच में पिंजरे में आएगा। तभी पिंजरे के शटर गिरने से वह बंद हो जाएगा। पिंजरे में बंद होने के बाद विभाग के अधिकारी उसे पकड़ कर वनों में छोड़ देंगे। हालांकि रातभर नजर रखने पर भी गुलदार पिंजरे में नहीं फंस सका।
भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत, सत्यवीर सिंह, नौबहार सिंह, जय सिंह, तेजवीर सिंह, सुखबीर सिंह, ललित कुमार और कृष्णा कुमार का कहना है कि जटनंगला गांव के लोगों में गुलदार की दहशत बनी है। दो दिन पूर्व गुलदार ने गांव के सत्यवीर सिंह के बछड़े को निवाला बना लिया था। इस दहशत में कृषि कार्य के लिए भी जंगल में जाने से लोग हिचक रहे हैं। गन्ने की छिलाई का काम ठप हो गया है। लोगों में यही डर रहता है कि कहीं गुलदार हमला न कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम वन विभाग के अधिकारियों ने दौरा किया और गुलदार को पकड़ने को जंगल में पिंजरा लगाया। लेकिन पिंजरा लगाने के बाद भी गुलदार उधर नहीं आया। एसडीओ हरि सिंह ने ग्रामीणों को सुझाव दिया कि वह अकेले जंगल में काम करने को न जाए। कई लोग एकत्र होकर काम करें। जंगल में काम करते वक्त आपस में वार्ता करते रहें। लोगों का कहना है कि जब तक गुलदार पकड़ में नहीं आता, भय खत्म नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें