फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बांटी मिठाई

विज्ञापन
बिजनौर में चौधरी भूपेंद्र सिंह के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाते भाजपा का? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह ने समर्थकों, कार्यकर्ताओं ने चौधरी भूपेंद्र सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मिठाई वितरित की।
विज्ञापन

जिला पंचायत कैंप कार्यालय पर ढोल बजाकर नारेबाजी कर खुशी मनाई गई। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। साकेंद्र प्रताप सिंह ने पंचायत राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शीर्ष नेताओं को बधाई दी। कहा कि भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पार्टी सभी सीटों पर जीत हासिल कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने का काम करेंगे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संजीव मलिक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद कुमार, किरणपाल सिंह, भानू प्रताप सिंह, सतपाल प्रधान, अंकुर प्रधान, सुधीर प्रधान, डॉ. अरविंद कुमार, राजीव अहलावत, रिंकू प्रधान, राजीव पहलवान आदि मौजूद रहे। उधर चौधरी रामोतार सिंह ने अपने प्रतिष्ठान पर मिठाई वितरण कर खुशी जताई। प्रिंस चौधरी ने चौधरी भूपेंद्र सिंह के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर यूपी भवन दिल्ली पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जताई खुशी
नगीना। पंचायत राजमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह को भाजपा उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर जमकर जश्न मनाया। शुक्रवार को क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि व जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान के नेतृत्व में स्टेशन रोड स्थित गांधी मूर्ति पर तमाम कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, सभासद गोपाल शर्मा, नगर मंत्री लवी मित्तल, सौरभ मित्तल, महावीर सिंह सैनी, पंडित सचिन शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री अब्दुल कय्यूम राइन, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें