फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, नगीना। बार एसोसिएशन नगीना की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश मदन पाल सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर नगीना मुंसफी परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सबसे पहले निवर्तमान बार अध्यक्ष अशोक कुमार त्यागी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक बिश्नोई को व दीपक बिश्नोई ने नवनिर्वाचित महासचिव फरीद अहमद खान व कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष प्रशांत गहलोत, संयुक्त सचिव पुस्तकालय अमीचंद रवि, संयुक्त सचिव प्रशासनिक शादमान अहमद सहित पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
दीपक बिश्नोई की अध्यक्षता व महासचिव फरीद अहमद ख़ान के संचालन में आयोजित कार्यक्रम को जिला जज मदनपाल सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता मौ आरिफ़ खान, दिनेश थापन, निशात अहमद, टीकम सिंह, बलराम सिंह, राजेंद्र सिंह, राकेश अग्रवाल, मो नईम,अरशद जावेद,मौ शाकिर,विनीत गर्ग, जिला बार अध्यक्ष संजीव कुमार बबली, बार काउंसिल सदस्य बलवंत सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर कार्यक्रम में एडीजे नगीना मनमोहन सिंह, अपर सिविल जज अनु अहलावत, एसीजेएम नगीना आमोद कंठ, पूर्व ज़िला बार अध्यक्ष अजीत पंवार, पूर्व ज़िला महासचिव नवदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें