जिले में तैनात रहे बीडीओ अनियमितताओं में सस्पेंड
बिजनौर। शासन ने जिले में तैनात रहे बीडीओ को विकास कार्यों में अनियमितताओं के आरोप में सस्पेंड किया है। वह वर्तमान में पदोन्नति पाकर जनपद सुल्तानपुर में जिला ग्राम्य विकास विभाग में परियोजना निदेशक हैं। शिवाकांत द्विवेदी बिजनौर, नजीबाबाद तथा किरतपुर में बीडीओ रहे हैं। द्विवेदी पर बिजनौर में तैनाती के दौरान विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप लगे थे। शिकायत शासन तक पहुंची थी। इस पर मामले की जांच सतर्कता विभाग को सौंपी गई थी।
बरेली की विजिलेंस टीम ने अभिलेखों की जांच की थी। जिसमें कई ग्राम पंचायत अधिकारियों समेत ग्रामीणों से पूछताछ की गई थी। इस दौरान शिवाकांत द्विवेदी का गैर जिले को तबादला हो गया था। इसके बाद वह प्रमोशन पाकर डीआरडीए में पीडी बन गए थे। वर्तमान में उनकी जिला सुलतानपुर में तैनाती है। सूत्रों के अनुसार जांच रिपोर्ट के आधार पर ग्राम्य विकास विभाग ने कार्रवाई की संस्तुति की थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार में जीरो टालरेंस के अनुसार निलंबन के आदेश किए है।