फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में हुआ सूर्य नमस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेडियम में हुआ सूर्य नमस्कार
विज्ञापन

बिजनौर। स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर क्रीड़ा भारती की ओर से नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। कई स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट, राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार में हिस्सा लिया।
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूर्यमणि रघुवंशी, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष योगेंद्रपाल सिंह योगी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी के विचार जितने उन्नीसवीं सदी में प्रासंगिक थे उतने ही आज भी पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक हैं। देश को आज ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो स्वामी जी के बताए आदर्शों पर चलकर देश को वैचारिक शारीरिक व मानसिक उत्थान के लिए कार्य करें। अध्यक्षता योगेंद्र पाल सिंह योगी एवं संचालन नर पाल सिंह मलिक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डीडीपीएस, डीएवी, विवेक कॉलेज, वर्धमान कॉलेज, कृष्णा कॉलेज आदि के छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने सूर्य नमस्कार से जुड़ी सभी क्रिया की। योगेंद्रपाल सिंह योगी ने कहा कि पूरा विश्व योग को अपना चुका है। कहा कि सुबह को कुछ देर किया गया योग लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करता है। इससे कई बीमारियों से निजात मिलती है। सभी को अनियमित खानपान पर अंकुश लगानी चाहिए और योग को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में एकल गीत अरुण कुमार, गणगीत विपुल कुमार व अमृत वचन हनी अहलावत ने कहे। सूर्य नमस्कार सुरेंद्र कुमार द्वारा कराया गया। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को सफल बनाने जैनेंद्र सिंह, देशराज सिंह, अरविंद अहलावत, प्रशांत महर्षि, दीपक कुमार, गोपाल त्यागी, मुज्जफर जैदी, शरद कुमार सिंह, मुकुल जटलान आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें