तीबड़ी गांव का सर्वे पूरा, ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण
बिजनौर, धामपुर। पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पीके गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की सात टीमों ने गांव तीबड़ी का सर्वे शुक्रवार को पूरा कर लिया गया है। इस गांव में करीब 900 मकान हैं और गांव की कुल आबादी करीब 3500 है। गांव के प्रधान को निर्देशित कर दिया गया है कि जल्द ही गांव को सैनिटाजर करा दें। इस गांव से करीब एक किमी दूरी पर कोतवाली ब्लाक के क्षेत्र का गांव है। इसमें तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिला है। नियम है कि यदि किसी गांव में कोई केस पॉजिटिव निकल आता है तो उस गांव से तीन किमी परिधि में आने वाली आबादी का परीक्षण किया जाएगा। साथ ही सैनिटाइजर का छिड़काव किया जाएगा।