पांच गांवों के 2398 घरों में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली
चांदपुर। गांव रेहरा, नसीरपुर खादर में पॉजिटिव मिलने से प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के पांच गांवों में सर्वे कर 2398 घरों में लोगों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली है। सीएचसी प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि गांव नसीरपुर शेख में 350, हातमपुर शेख में 278, रेहड़ा में 910, सबदलपुर में 673 व मिर्जापुर खादर में 187 मकानों में रह रहे लोगों से बुखार, खांसी, सांस फूलने आदि के संबंध में जानकारी ली गई है। सभी ने ठीक बताया है। डा.केपी सिंह ने बताया कि गांवों में सर्वे के लिए विभाग द्वारा 44 टीम लगाई गईं।