फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Pal Kidnapping: लवी के पैसे हुए खत्म तो गर्लफ्रेंड ने की मदद... हरिद्वार, दिल्ली के होटल को बनाया ठिकाना

Mon, 23 Dec 2024 08:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर पुलिस ने जैसे ही लवी पाल को गिरफ्तार किया, मेरठ से लालकुर्ती थाना पुलिस पहुंच गई और लवी पाल से पूछताछ की। 
विज्ञापन
लवी पाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेताओं के अपहरण में लवी पाल की स्कॉर्पियो गाड़ी इस्तेमाल की गई थी। केस दर्ज होने के बाद पुलिस की दबिश बढ़ी तो आरोपी लवी ने दिल्ली की एक पार्किंग में गाड़ी कर दी थी। इसके बाद इलाहाबाद चला गया, जिसके बाद उसे गाड़ी उठाने का मौका नहीं मिल सका। अर्जुन कर्णवाल की गिरफ्तारी के बाद मेरठ पुलिस ने उक्त गाड़ी को बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

 

अपहरण कांड के आरोपी लवी पाल के मुठभेड़ में गिरफ्तार होने के कुछ घंटे बाद ही मेरठ पुलिस बिजनौर पहुंच गई। थाना लालकुर्ती प्रभारी ने बिजनौर के जिला अस्पताल पहुंचकर लवी से पूछताछ की। सुनील पाल अपहरण के केस में लालकुर्ती थाना पुलिस जांच कर रही है।
 

पैसा खत्म हुआ तो प्रेमिका ने की मदद
पुलिस सूत्रों के अनुसार लवी पुलिस से बचने के लिए इधर उधर भाग रहा था। वह हरिद्वार, ऋषिकेश, दिल्ली आदि जगहों पर होटलों में ठहरा। पुलिस सूत्रों के अनुसार फरारी के दौरान उसके पास पैसे खत्म हो गए थे। ऐसे में उसकी प्रेमिका ने उसे कुछ पैसे भिजवाए थे। यह भी सामने आया कि वह अपनी प्रेमिका पर काफी रकम खर्च करता था। 
 
विज्ञापन

अंकित पहाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
अंकित उर्फ पहाड़ी से बरामद हुए तीन हजार
गिरोह के सदस्य अंकित उर्फ पहाड़ी पुत्र रवि खन्ना निवासी मोहल्ला शंभा बाजार बिजनौर ने गिड़गिड़ाते हुए पुलिस के सामने आत्मसर्पण कर दिया। उससे तीन हजार रुपये बरामद हुए हैं। अंकित उर्फ पहाड़ी पहले गिरफ्तार हो चुके सार्थक का बेहद करीबी साथी रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें