फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील पाल अपहरण: खूब गिड़गिड़ाए फिल्मी नायकों का अपहरण करने वाले असली खलनायक, बोले- योगी जी यूपी पुलिस से बचाओ

Mon, 23 Dec 2024 06:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

पुलिस मुठभेड़ में एक गोली लगने के बाद मुख्य आरोपी लवी पाल बोला, दूसरी गोली मत चलाना माफ कर दो। वहीं अंकित पहाड़ी ने सरेंडर से पहले वीडियो जारी कर रहा कि यूपी पुलिस से बचा लो। 
विज्ञापन
मुख्य आरोपी लवी पाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भले ही बिजनौर के गिरोह ने अभिनेताओं का अपहरण करके बालीवुड में खौफ पैदा कर दिया, मगर अब पुलिस का शिकंजा कसता देख असल जिंदगी के खलनायक गिड़गिड़ाने को मजबूर हो गए। जी हां, मुठभेड़ में 25 हजार के ईनामी लवी उर्फ सुशांत को गोली लगी तो वह गिड़गिड़ाने लगा और बोला माफ कर दो... दरअसल उसे आशंका थी कि पुलिस दूसरी गोली भी चला सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन

अंकित पहाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
जैन फार्म में जब मुठभेड़ हुई तो पुलिस ने जवाबी फायर किया। पुलिस की गोली लवी के पैर में जा लगी थी, गोली लगते ही खौफ ने उसे घेर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार लवी बोला, साहब माफ कर दो...गलती हो गई। मुठभेड़ में गिरफ्तार होने वाला लवी उर्फ सुशांत आठवां आरोपी था। इससे पहले उसके बेहद करीबी अर्जुन कर्णवाल को भी मेरठ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही बिजनौर पुलिस ने भी इससे आकाश उर्फ गोला को भी मुठभेड़ में गोली मारी थी। अब गोली लगते ही मुख्य आरोपी लवी को अनहोनी की आशंका सताने लगी थी।


योगी जी माफ करा दो, पुलिस से बचा दो...
सरगना लवी के पकड़े जाने के बाद उसका साथी अंकित खन्ना उर्फ पहाड़ी भी खौफ में आ गया। जोकि वीडियो बनवाने के बाद खुद ही थाने पहुंच गया। वीडियो में अंकित पहाड़ी गिड़गिड़ाते हुए कह रहा है कि योगी जी माफ करा दो, यूपी पुलिस से बचा दो। योगी जी मैंने जो मुश्ताक खान और सुनील पाल के अपहरण का जो अपराध करा है, उसमें मुझे बचा दो, मैं सरेंडर हो रहा हूं। उधर अंकित उर्फ पहाड़ी के थाने पहुंचने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें