फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार, बढ़ी गलन

Mon, 08 Jan 2024 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर में नागीना चौराहे से घने कोहरे के चलते लाइट जला वाहन को गंतव्य को ले जाता चालक। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। जिससे गलन बढ़ गई है। लोगों के हाथ, पैर सुन्न हो रहे हैं। ठंड बढ़ने से लोग घरों में कैद होने काे मजबूर रहे हैं। रविवार का दिन भी सबसे सर्द रहा। लोग धूप के लिए तरस गए। धूप नहीं निकलने से पूरे दिन लोगों की कंपकंपी छूटती रही।
विज्ञापन


जिले में सर्दी का सितम बरकरार है। गर्म कपड़ों में भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। तापमान में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। जो लोगों को अधिक सर्दी का अहसास करा रहा है। रविवार को भी पड़ी कड़ाके की सर्दी ने लोगों को कंपकंपाया। सुबह से ही कोहरा छाया हुआ था। लोगों को थोड़ी दूर का भी नहीं दिखाई दिया। जिससे वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। लोग सर्दी अधिक होने से ठिठुरते रहे। वहीं बच्चे और बुजुर्ग घरों में ही बैठे रहे। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव और हीटर का सहारा लिया।
बाइक सवार रुक-रुककर अपनी मंजिल तक पहुंचे। एक दिन में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि अभी मौसम सर्द रहेगा। घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन

-
ठंड में खुद का ऐसे रखें ध्यान
मेडिकल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरएस वर्मा का कहना है कि ठंड में लापरवाही बरतने पर लोग बीमार पड़ रहे हैं। ठंड में खुद को सुरक्षित रखने के लिए गर्म कपड़े पहनें। गुनगुने पानी का सेवन करें। सर्दी में घरों के बाहर कम निकलें। बच्चाें की तेल से मालिश करें।
विज्ञापन

- जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान

तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
01 जनवरी- 18.4- 8
02 जनवरी- 18.8- 7.8

03 जनवरी- 18.8- 5.4

04 जनवरी- 19- 5.6
05 जनवरी- 13.6- 7.4
06 जनवरी- 14.6- 7.2
07 जनवरी- 12.6- 6.8
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें