फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना सर्वेक्षण का कार्य 18 मई से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना सर्वेक्षण का कार्य 18 मई से शुरू
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर चीनी मिल और गन्ना विभाग के अधिकारियों की संयुक्त रूप में 18 मई से 30 जून तक हरहाल में गन्ने का सर्वेक्षण करने का निर्णय लिया गया है। मिल के अधिकारियों ने किसानों से कहा कि किस गांव के किसानों का गन्ना सर्वे कब होगा, इसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी।
विज्ञापन

चीनी मिल के गन्ना जीएम आजाद सिंह ने बताया कि इस बार गन्ने का सर्वे कार्य जो होगा, उसमें संशोधन किया गया है। पहले तो सर्वेक्षण होने के बाद गलती सुधार के लिए मौका दिया जाता था, पर अबकी बार ऐसा नहीं होगा। जैसे ही टीम प्लाट पर जाकर गन्ने का सर्वे करेगी, तभी संबंधित किसान के मोबाइल पर मैसेज जाएगा। किसान को मैसेज तत्काल देखना है। यदि कहीं गलती है तो उसे तत्काल सही प्रकार से संशोधित करा लें। देरी होने पर फिर बाद में मौका नहीं मिलेगा। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के निर्देशन में संपन्न बैठक में 18 मई से 30 जून तक गन्ना सर्वेक्षण कार्य पूरा कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह, धामपुर चीनी मिल के यूनिट हैड एमआर खान, मनोज कुुमार चौहान, ओपी वर्मा, सचिव मनोज कुमार, एससीडीआई अमित कुमार पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें