फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गन्ना मूल्य 450 रुपये घोषित किया जाए’

विज्ञापन
अफजलगढ़ में भाकियू की मासिक पंचायत को सम्बोधित करते ब्लाक अध्यक्ष। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
‘गन्ना मूल्य 450 रुपये घोषित किया जाए’
विज्ञापन

अफजलगढ़। भाकियू की मासिक पंचायत में गन्ना मूल्य बढ़ाने सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श कर किसानों की समस्या का समाधान कराने की मांग की गई। बुधवार को लोनिवी के बंगले पर आयोजित पंचायत में अगले सत्र के लिए गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल करने, मिल 15 अक्तूबर से चलाने की मांग की गई। बढ़ी हुई बिजली की दरें तथा अनुबंध खेती अध्यादेश वापस लेने, बार-बार ट्रिपिंग की समस्या का समाधान कर घरेलू बिजली लाइनों का रुका हुआ निर्माण पूरा करने की मांग की गई। कहा कि घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के मीटर 2019 में लगाए गए, लेकिन बिल वर्ष 18 से ही वसूल किए जा रहे हैं। पंचायत में बिजली उपभोक्ताओं से की गई अधिक राशि की गई वसूली की राशि वापस कराने, जंगली जानवरों द्वारा फसलों का नुकसान रोकने, निराश्रित पशु को गोशाला भिजवाने की मांग की गई। इस दौरान दर्शन सिंह फौजी, राणा सिंह, मुख्तियार सिंह, सुखदेव सिंह, लियाकत अली, रणजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, गुरुदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें