नजीबाबाद में एसडीएम बृजेश कुमार सिंह को ज्ञापन देने जाते किसान।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। भाकियू जनशक्ति कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना दिया और ब्याज सहित गन्ना मूल्य भुगतान सहित कई मांगों का ज्ञापन एसडीएम कार्यालय को सौंपा।
भाकियू जनशक्ति के जिलाध्यक्ष डॉ.नरपाल सिंह राणा के नेतृत्व में किसानों ने प्रदेश सरकार पर किसान, मजदूरों की उपेक्षा और आर्थिक बदहाली का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय को सौंपा गया। इसमें किसान कानून वापस लेने, ब्याज सहित गन्ना मूल्य का भुगतान कराने, स्वामीनाथन रिपोर्ट तत्काल लागू करने, 24 घंटे किसानों को बिजली देने तथा किसानों के समस्त कर्ज माफ करने की मांग शामिल हैं। धरना प्रदर्शन में जिला महासचिव अल्ताफ अहमद, विशेष राजपूत, नूर शाह, मकसूद अहमद, नीरज त्यागी, तौसीफ अहमद, सुमेर सिंह, मोहित, डॉक्टर फैजान सहित अनेक किसान शामिल हुए।